24 Apr 2024, 11:50:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टोक्यो ओलंपिक: आईओसी के नियम के बाद दक्षिण कोरिया ने ओलंपिक गांव से हटाए बैनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2021 8:35PM | Updated Date: Jul 17 2021 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा टोक्यो ओलंपिक में बनाए गए नए नियम के बाद दक्षिण कोरिया ने खेल गांव से एक बैनर को हटा दिया है। दक्षिण कोरिया की ओलंपिक समिति ने शनिवार को कहा कि उसने टोक्यो में ओलंपिक खेल गांव में लगे बैनर हटा दिए हैं। इस बैनर में कोरिया और जापान के बीच 16वीं शताब्दी में हुए युद्ध का जिक्र किया गया था। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इन बैनर को उकसाने वाला करार दिया था।

दक्षिण कोरिया की ओलंपिक समिति ने आईओसी से यह वादा मिलने के बाद बैनर हटाने का फैसला किया कि स्टेडियम और ओलंपिक के अन्य स्थलों पर जापान के 'उगते सूरज' के झंडे पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों के कमरों की बालकनी में ये बैनर लगे थे जिनका जापान के कुछ लोगों ने विरोध किया था। इन बैनर पर संदेश लिखा था, 'मेरे पास अब भी पांच करोड़ कोरियाई लोगों का समर्थन है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »