20 Apr 2024, 18:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलंपिक में पदक लाने वाले UP के खिलाड़ी होंगे करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2021 1:27PM | Updated Date: Jul 13 2021 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार सम्मान देने के साथ मालामाल करेगी। यूपी से 10 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने के लिये टोक्यो जाएंगे।
 
खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से योगी सरकार ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये देगी। एकल और टीम खेलों में पदक लेकर लौटने वाले खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ाएगी। राज्य सरकार ओलंपिक खेलों में होने वाले एकल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये, रजत पाने वालों खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये देगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »