20 Apr 2024, 02:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बबीता ने MP को दिलाया रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2021 6:46PM | Updated Date: Jun 28 2021 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पटियाला, पंजाब में 25 से 29 जून तक आयोजित 60वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पिनशिप में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी बबीता पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। बबीता पटेल ने पोल वॉल्ट इवेन्ट में 3.40 मीटर ऊंचा कूदकर यह पदक अर्जित किया।
 
राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पिनशिप में बबीता पटेल के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बबीता को बधाई दी है।
 
संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने कहा कि कोरोना काल के बाद आयोजित प्रतियोगिताओं में अकादमी के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश का मान बढ़ा रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »