20 Apr 2024, 12:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चार बार की स्वर्ण पदक विजेता सेरेना विलियम्स नहीं खेलेंगी टोक्यो ओलंपिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2021 9:03PM | Updated Date: Jun 27 2021 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया की जाने-मानी और दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस करके सबको चौंकाते हुए एक बड़ा फैसला किया। सेरेना ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी, लेकिन उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया।

सेरेना ने कहा, 'मैं वास्तव में ओलंपिक की सूची में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं हैं। अगर यह सही है तो मुझे वहां नहीं होना चाहिये।' इस 39 साल की खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें 2012 लंदन ओलंपिक में एकल और युगल दोनों वर्ग का स्वर्ण शामिल हैं। वह 2000 में सिडनी और 2008 में बीजिंग ओलंपिक में युगल में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

उन्होंने युगल वर्ग के सभी स्वर्ण बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ जीते हैं। रियो ओलंपिक (2016) में सेरेना एकल वर्ग में तीसरे दौर में हार गयी थी जबकि युगल में वह अपनी वीनस के साथ पहले दौर में ही बाहर हो गयी थी। उन्होंने कहा, 'ओलंपिक को लेकर मेरे इस फैसले के पीछे कई कारण हैं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाना चाहती। माफी चाहूंगी।'

राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे। रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह तोक्यो खेलों में भाग लेंगे या नहीं। उन्होंने कहा यह इस पर निर्भर करेगा कि विंबलडन में चीजें कैसी रहती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »