25 Apr 2024, 18:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान ओलंपिक के आयोजकों ने कड़े कोविड सुरक्षा उपायों की योजना बनायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2021 5:22PM | Updated Date: Jun 27 2021 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट के प्रसार की आशंका के मद्देनजर अगले महीने से कुछ देशों के एथलीटों के लिए कड़े सुरक्षा उपायों की योजना बनायी है। योमीउरी शिंबुन अखबार ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रतिबंध भारत, श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मालदीव से आने वालों पर लागू होंगे। इन देशों के एथलीटों के साथ-साथ उनके साथ आने वाले लोगों को जापान आने से एक सप्ताह पूर्व और यहां पहुंचने के बाद तीन दिन तक रोजाना कोरोना जांच करवाना होगा।
 
इस बीच जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा है कि अगर देश में कोविड-19 आपातकाल की स्थिति घोषित किये जाने की नौबत आती है , तो टोक्यो में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को दर्शकों के बिना आयोजित किया जा सकता है। टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पहले 2020 में होने वाला था , लेकिन कोरोनो महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह अगामी 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित किया जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »