23 Apr 2024, 20:26:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2021 3:33PM | Updated Date: Jun 27 2021 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
 
भारतीय तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी 5- 1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »