28 Mar 2024, 17:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Murder के आरोप में फरार चल रहे सुशील ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2021 1:54PM | Updated Date: May 18 2021 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हत्या के आरोप में फरार चल रहे कुश्ती में ओलंपिक मेडल जीतनेवाले पहलवान सुशील कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट आज सुशील कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की गिरफ्तारी के लिए एक  लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि छत्रसाल स्टेडियम में सागर राणा की हत्या को लेकर पहलवान सुशील कुमार की गिरफ्तारी से संबंधित सूचना देने पर एक लाख रुपये दिया जायेगा। इसके अलावा सुशील के साथ फरार चल रहे अजय बक्करवाला पर भी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है।

 
उल्लेखनीय है  कि छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार व अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।पहलवान सुशील कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर रोहिणी अदालत में सुनवाई शुरू हो गयी है। सुशील कुमार की ओर से कहा गया कि पुलिस ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से केस बनाया है । सुशील ने कहा है कि वह दो बार के ओलम्पियन  हैं और उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री मिल चुका है जबकि सोनू हिस्ट्री सीटर है और उस पर कई केस दर्ज हैं। 
 
सुशील की ओर से कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले में कई तथ्यों को छिपाया है जैसे पांच मई की रात 1.19 बजे पर छत्रसाल स्टेडियम पर झगड़े की कॉल आई और कहा गया कि वहां दो गोलियां चली लेकिन पुलिस ने ये नहीं बताया कि  फायरिंग किसने की। वाहन से हथियार मिला लेकिन कोई चश्मदीद नहीं मिला। अगर गोली हवा में चलाई गई तो ये हत्या का मामला कैसे बना क्योंकि इससे साफ है कि इरादा हत्या का नहीं था। सुशील के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि कार से जो हथियार बरामद हुए हैं वो सुशील के नहीं है। कार से भी उसका कोई लेना देना नहीं है  उनकी पत्नी के नाम की संपत्ति में सागर किराए पर रह रहा था जिसने किराया नहीं दिया था। पुलिस ने ये भी नहीं बताया कि सुशील का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »