29 Mar 2024, 04:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अलीपुर ने जीता दिल्ली राज्य कबड्डी संघ का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2021 4:32PM | Updated Date: Apr 5 2021 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अलीपुर जिला उत्तर ने  द्वारका, जिला दक्षिणी पश्चिम को 34 के  मुकाबले 47 अंकों से हराकर दिल्ली राज्य कबड्डी संघ चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में प्रथम  स्थान प्राप्त किया है जबकि तीसरे स्थान पर रोहिणी, जिला उत्तरी पश्चिम एव पश्चिम विहार, जिला पश्चिमी रहे।महिला वर्ग में द्वारका जिला दक्षिणी पश्चिम ने अलीपुर, जिला उत्तर को  19 अंकों  के मुकाबले 40 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त  किया है। तीसरे  स्थान पर दिलशाद गार्डन, जिला शाहदरा एवं  महरौली, जिला दक्षिण रहे।
 
दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष निरंजन सिंह के अनुसार तीन और चार अप्रैल को हुई इस प्रतियोगिता के पुरुष  वर्ग में अलीपुर टीम के विजय मलिक तथा द्वारका टीम के मिंकू ने अपनी टीम के लिए सराहनीय प्रदर्शन  किया। महिला वर्ग में द्वारका टीम की कुमारी तनु , अलीपुर टीम की कुमारी निकिता तथा शाहदरा टीम की कुमारी निशा ने अपनी टीम के लिए सराहनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में जयप्रकाश, मेयर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम, आतिफ रशीद, वाइस चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार, अल्का गुर्जर, राष्ट्रीय  सचिव, भाजपा, चौधरी  वीर सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर, चौधरी  वीरम सिंह, ओखला विधानसभा, कमलेश, पार्षद,  विक्रम बिधूड़ी, परविन्द्र अवाना, क्रिकेटर, द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह, अर्जुन अवार्डी तीर्थराज, अर्जुन अवार्डी राकेश कुमार, अर्जुन अवार्डी  मंजीत छिल्लर एवं एशिया गोल्ड मेडलिस्ट पूजा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
 
दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष  जिले सिंह,उपाध्यक्ष एम.एस. त्यागी, कोषाध्यक्ष  नरेंद्र  डबास , महासचिव सुरेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव अजीत सिंह, रामवीर, अनुज, काशीराम, राकेश, अमरंसिंह सोलंकी  एवं अन्य पदाधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप के दौरान 13 अप्रैल से 16 अप्रैल  2021 तक अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो  रही 68वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप  के लिए पुरुष  वर्ग में  दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाली  टीम का चयन किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »