24 Apr 2024, 06:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब की टीम के चयन के लिए ट्रायल 30 मार्च को पटियाला में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2021 6:01PM | Updated Date: Mar 27 2021 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश में होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज एथलैटिक्स चैंपियनशिप के लिए राज्य की टीम का चयन करने के लिये ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला में रखे हैं। खेल विभाग के निदेशक डी.पी.एस. खरबन्दा ने आज यहां बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज कल्चरल और खेल बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज एथलैटिक्स चैंपियनशिप’ 6 से 9 अप्रैल तक करवाई जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि भोपाल (मध्य प्रदेश) के स्पोर्ट्स एंड यूथ वैलफेयर, तात्या टोपे, राज्य खेल परिसर टी.टी. नगर स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप के ट्रायल देने के लिए पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी (खिलाड़ी) 30 मार्च को पोलो ग्राउंड, पटियाला में सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी (रेगुलर) अपने विभाग से चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एन.ओ.सी. प्राप्त करके ट्रायलों में भाग ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »