28 Mar 2024, 17:05:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निशानेबाजी विश्व कप में भारत को दो और स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2021 12:25AM | Updated Date: Mar 27 2021 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन विश्व कप में मेजबान भारत का दबदबा कायम है। भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में दो और स्वर्ण पदक जीत कर कुल 12 स्वर्ण पदक अपने खाते में जोड़ लिए हैं, जबकि सात रजत और छह कांस्य पदकों के साथ भारत अब तक 25 पदक जीत चुका है। अनुभवी राइफल निशानेबाजों और टोक्यो ओलंपिक कोटा धारकों भारत की तेजस्विनी सावंत और संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल पॉजिशन 3 मिश्रित टीम स्पर्धा में दिन का पहला स्वर्ण जीता।

दोनों ने फाइनल में नजदीकी मुकाबले में सेरही कुलिश और अन्ना इलिना की यूक्रेनी टीम को 31-29 से हराया। इसके बाद चैन सिंह, स्वप्निल कुसाले और नीरज कुमार की मौजूदगी वाली पुरुष पॉजिशन 3 टीम ने अमेरिका टीम को फाइनल में 47-25 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही ही भारत ने शुक्रवार को एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीता। इस बीच पुरुष रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में एस्टोनिया के पेटर ओलेस्क ने भारत के विजयवीर सिद्धू को शूटऑफ में 4-1 से हरा कर पदक जीता, जबकि सिद्धू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा भी सुनिश्चित किया।

भारत को कांस्य पदक सुनिधि चौहान और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की मिश्रित पॉजिशन 3 टीम में दूसरे स्थान पर रहने के चलते मिला। कांस्य पदक मैच में उन्होंने महिला एयर राइफल ओलंपिक चैंपियन वर्जीनिया थ्रैशर और टिमोथी शेरी की अमेरिका जोड़ी से बेहतर प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी को 31 और अमेरिका जोड़ी को 15 अंक मिले। इस दौरान भारत टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने के दो बाहरी अवसरों से चूक गया, हालांकि उसके 15 से अधिक खिलाड़ी पहले टोक्यो ओलंपिक का कोटा प्राप्त कर चुके हैं।

सबसे पहले पुरुष रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अनीश भनवाला के पांचवें स्थान पर रहने से यह उम्मीद टूटी, जबकि दूसरी बार पुरुष ट्रैप स्पर्धा में कीनन चेनाई को एक शानदार मौका मिला, लेकिन वह चौथे स्थान पर मुकाबला खत्म कर पाए। महिला ट्रैप में स्लोवाकिया की रेहाक स्टेफसेकोवा ने स्वर्ण जीता, जबकि पोलैंड की सैंड्रा बर्नाल ने रजत और इटली की फियाम्मेट रोजी ने कांस्य पदक जीता। टूर्नामेंट के नौवें दिन शनिवार को रैपिड फायर पिस्टल मिक्स्ड टीम और ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »