29 Mar 2024, 16:47:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किरेन रिजिजू, राहुल गांधी और गांगुली ने दी माराडोना को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 11:55AM | Updated Date: Nov 26 2020 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक डिएगो माराडोना के निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। खेल मंत्री रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि अब कोई दूसरा माराडोना नहीं पैदा होगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अब फिर से कोई दूसरा माराडोना पैदा नहीं होगा। वह पहले फुटबॉल सुपरस्टार हैं जिन्हें हमने टेलीविजन पर लाइव देखा था। मैं महान पेले और बेमिसाल गैरिंचा को कभी लाइव खेलते नहीं देख सका लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने माराडोना का  जादू लाइव देख पाया! 'फुटबॉल के भगवान' को श्रद्धांजलि।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने माराडोना के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘डिएगो माराडोना, महान हस्ती छोड़कर चली गई। वह एक जादूगर थे, जिन्होंने बताया कि क्यों फुटबॉल का खेल इतना खुबसूरत है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।’’ 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट कर माराडोना को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा हीरो अब नहीं रहा। मेरा जीनियस अब हमारे बीच नहीं है। मैंने केवल आपके लिए ही फुटबॉल देखा करता था।’’ भारत में 'क्रिकेट के भगवान' का दर्जा प्राप्त कर चुके सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर अर्जेंटीना में भगवान का दर्जा रखने वाले डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि दी। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘फुटबॉल और खेल जगत ने आज अपना एक महान खिलाड़ी खो दिया। आप हमेशा याद किए जाएंगे।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »