19 Apr 2024, 18:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना वायरस से लड़ रहे खिलाड़ी इरफान का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 3:54PM | Updated Date: Aug 23 2020 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीकर। कोरोना से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी इरफान अली गौड़ का आज जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बास्केटबॉल में देश का नेतृत्व करने वाले खिलाड़ी को पिछले कई दिनों से लीवर में इंफेक्शन और टाइफाइड हो रहा था। इसी दौरान उन्हें कोरोना हो गया। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद  उन्हें जयपुर रैफर किया गया जहां आज उनका 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गौड़सीकर साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष एवं हैंड बाल संघ के सचिव भी थे। गौड़ के निधन पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुभाष महरिया ने गहरी संवेदना जताई है और इसे खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »