25 Apr 2024, 22:49:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नस्लभेद महामारी बन चुका है : एंथनी जोशुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 5:05PM | Updated Date: Jun 7 2020 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के विश्व चैंपियन हैवीवेट मुक्केबाज एंथनी जोशुआ ने कहा है कि नस्लभेद महामारी बन चुका है। जोशुआ ने लंदन में नस्लभेद के खिलाफ आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि नस्लभेद अब महामारी बन चुका है। कुछ दिनों पहले अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद खेल जगत में नस्लभेद खत्म करने को लेकर आवाज बुलंद की गयी है।
 
फ्लॉयड की मौत के बाद से ही अमेरिका सहित कई देशों में नस्लभेद के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 30 वर्षीय जोशुआ ने कहा, ‘‘एक वायरस फैला हुआ है जिसे महामारी घोषित किया गया है। यह काबू से बाहर हो गया। मैं कोरोना वायरस की बात नहीं कर रहा हूं। मैं जिस वायरस की बात कर रहा हूं वो है नस्लभेद। उन्होंने कहा, ‘‘हम अब शांत नहीं बैठ सकते और ना ही नस्लभेद के नाम पर इन गैरकानूनी तरीके से हो रही हत्याओं पर चुप बैठ सकते हैं। इन लोगों को क्यों मारा जा रहा है सिर्फ रंग के कारण।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »