19 Apr 2024, 07:56:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WWE रेसलर हना किमूरा का 22 साल की उम्र में निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:09AM | Updated Date: May 25 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापानी WWE रेसलर हना किमूरा का 22 साल की उम्र में निधन हो गया, हना नेटफ्लिक्स की पॉपुलर जापानी सीरीज ‘टेरेस हाउस’ में नजर आई थी। रेसलिंग ऑर्गेनाइजेशन ने हना के मौत की पुष्टि की, जापानी रेसलर हाल ही में साइबर बुलिंग का शिकार भी हुई थी। उनके मौत के कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अलविदा कहने के लिए गुड बाय पोस्ट किया था। किमूरा ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था- ‘‘मैं आपसे प्यार करती हूं। आपकी उम्र लंबी और खुशनुमा हो। मुझे माफ कर देना।
 
हना किमूरा नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘टेरेस हाउस' टोक्यो 2019-2020’ की सदस्य थीं। यह 6 अंजान लोगों की कहानी है, वे एक ही छत के नीचे प्यार ढूंढते हैं। स्थानीय मीडिया ने कहा कि उनकी मौत शो पर उनकी टिप्पणी और व्यवहार को लेकर ऑनलाइन बुलिंग के बाद हुई है। शो को नेटफ्लिक्स और जापान के फ़ूजी टेलीविजन पर प्रसारित किया जाता है। जापान की महिला रेसलिंग लीग ‘वर्ल्ड वंडर रिंग स्टारडम’ ने अपने बयान में कहा, ‘‘हम हना की मौत की जानकारी देते हुए बहुत दुखी हैं।
 
उन्होंने कहा, कृपया इज्‍जत रखिए और चीजों को प्रक्रिया में लाने के लिए कुछ समय दीजिए। किमूरा के परिवार और दोस्‍तों को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना कीजिए।’’ किमूरा ने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, ‘‘आई लव यू, अपने लंबे जीवन में खुश रहें। मुझे माफ कीजिए।’’ WWE रेसलर डकोता काई ने कहा, ‘‘बदमाशों को पीटना चाहिए। ये असल लोग हैं। यह सिर्फ टीवी, फिल्‍म या कहीं भी दिखने वाले किरदार नहीं। हाना की आत्‍मा को शांति मिले। बहुत जल्‍दी हम सबको छोड़कर चली गई। किमूरा अपने गुलाबी बालों और रेसलिंग कॉस्‍ट्यूम्‍स से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई थी। किमूरा बहुत जल्‍द फैंस की पसंदीदा रेसलर बनीं क्‍योंकि युवा पहलवान ने रिंग में विरोधियों को खूब दमखम से पटका था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »