28 Mar 2024, 23:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक स्थगित होने से 80 करोड़ डॉलर की मदद देगा आईओसी: बाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2020 6:46PM | Updated Date: May 15 2020 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण जुलाई 2021 तक स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक से होने वाले नुकसान के भुगतान के लिए आईओसी 80 करोड़ डॉलर ( लगभग छह अरब रुपये) की मदद देगी। कोरोना वायरस के कारण आईओसी और आयोजक जापान सरकार ने टोक्यो ओलंपिक को अगले साल जुलाई तक स्थगित कर दिया था। टोक्यो ओलम्पिक को इस वर्ष 24 जुलाई से होना था। आईओसी की टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिये हुई गुरूवार को हुई बैठक में 80 करोड़ डॉलर की मदद देने का प्रस्ताव पारित किया गया। 
 
बाक ने कहा, ‘‘हमने फैसला लिया है कि खेलों को आयोजित कराने के लिए हमारी जिम्मेदारी के तौर पर हम 80 करोड़ डॉलर की मदद देंगे।’’ उन्होंने कहा कि  65 करोड़ डॉलर की मदद टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को ओलंपिक स्थगित होने के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के तौर पर दी जायेगी जबकि 15 करोड़ डॉलर अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों, राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और आईओसी के मान्यता प्राप्त संगठनों को दिए जाएंगे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि इस वर्ष टोक्यो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले आयोजित होने वाला 136वां आईओसी सत्र अब 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा जिसका लाइव प्रसारण होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »