29 Mar 2024, 20:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2020 फार्मूला-1 सत्र की समाप्ति पर फेरारी छोड़ देंगे वेटल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2020 12:19AM | Updated Date: May 13 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। चार बार के फार्मूला वन विश्व चैंपियन जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल 2020 सत्र की समाप्ति पर फेरारी छोड़ देंगे। फार्मूला वन की सबसे पुरानी, सबसे ग्लैमरस और सफल टीम फेरारी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर घोषणा की कि नए अनुबंध के लिए बातचीत बिना किसी करार के समाप्त हो गयी। बयान के अनुसार यह फैसला फेरारी और सेबेस्टियन ने संयुक्त रूप से किया। सेबेस्टियन 2015 में फेरारी के साथ जुड़े थे। फार्मूला-1 का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। 32 वर्षीय सेबेस्टियन किस टीम के साथ रहेंगे या खेल में रहेंगे या नहीं, यह अभी पता नहीं है। फेरारी में सेबेस्टियन  की जगह कौन लेगा, यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »