25 Apr 2024, 17:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल्फ के लिए ओलम्पिक क्वालीफाइंग को जून 2021 तक बढ़ाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2020 3:29PM | Updated Date: Apr 30 2020 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्न। गोल्फ के लिए ओलम्पिक क्वालीफाइंग को जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है और अब गोल्फर टोक्यो ओलम्पिक के लिए रैकिंग अंक अगले साल 28 जून तक जुटा सकेंगे। पुरुष गोल्फर ओलम्पिक रैकिंग अंक अगले साल 21 जून तक और महिला गोल्फर 28 जून तक जुटा सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईजीएफ और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने 2021 में प्रतियोगिताओं की नयी तारीखों को समायोजित करते हुए यह घोषणा की है।

ओलम्पिक गोल्फ प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्गों में 60-60 गोल्फर उतरेंगे। ओलम्पिक गोल्फ रैकिंग आधिकारिक विश्व गोल्फ रैकिंग पर आधारित होती है। क्वालीफाइंग अवधि की समाप्ति पर शीर्ष 15 खिलाड़ी ओलम्पिक के लिए योग्य होंगे और हर देश के लिए अधिकतम संख्या चार खिलाड़ियों की होगी। इन 15 खिलाड़ियों के बाद खिलाड़ी अपनी विश्व रैकिंग के आधार पर योग्य होंगे और हर देश से अधिकतम दो खिलाड़ी होंगे। इन देशों से दो या उससे ज्यादा खिलाड़ी टॉप 15 में नहीं होने चाहिए। मेजबान देश का स्थान सुनिश्चित रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »