25 Apr 2024, 04:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना वैक्सीन के बिना ओलंपिक का आयोजन मुश्किल : डॉक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2020 5:20PM | Updated Date: Apr 28 2020 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान राष्ट्रीय मेडिकल संघ के प्रमुख योशिताके योकोकुरा ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना के मामलों में भले ही कमी आ जाए लेकिन कोरोना वैक्सीन के बिना टोक्यो ओलंपिक का आयोजन करना मुश्किल होगा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टोक्यो आयोजन समिति और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)  ने इस वर्ष 24 जुलाई से होने वाले टोक्यो ओलंपिक को अगले साल तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया था।  
 
योकोकुरा ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन के बिना टोक्यो ओलंपिक का आयोजन करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि ओलंपिक का आयोजन विश्वभर में महामारी की स्थिति का पता होने के बाद ही किया जा सकता है। योकोकुरा ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना इस समय बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अगर जापान में कोरोना की स्थिति में सुधार होता है लेकिन कोरोना का खतरा कम नहीं होता है तो ओलंपिक का आयोजन असंभव होगा।
 
इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी इस महीने जापान के छह प्रांतों में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आपात स्थिति की घोषणा की थी। जापान में कोरोना के अब तक 13500 मामले सामने आए हैं और 385 लोगों की इससे मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »