23 Apr 2024, 17:05:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीजीए टूर जून में कर सकता है सत्र की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2020 4:03PM | Updated Date: Apr 17 2020 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप्प होने के बीच पीजीए टूर ने कहा है कि वह अपने सत्र की जून से शुरुआत कर सकता है। टेक्सास में 11 से 14 जून तक चार्लस श्वाब चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट को आयोजित किया जाना है और संशोधित कार्यक्रम में यह पहला टूर्नामेंट होगा जिसे कोरोना के खतरे के बाद शुरु किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर तक लगातार सभी टूर आयोजित किए जाएंगे।  

चार इवेंट को दर्शकों को बिना आयोजित किया जाएगा। पीजीए टूर ने कहा कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सरकारी अधिकारियों के दिशार्निर्देश का पालन कर रहा है।  

पीजीए टूर के कमिशनर जय मोनाहन ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हमारे लिए पीजीए टूर से जुड़े लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम उम्मीद करते हैं कि हम खेल के माध्यम से स्थिति को सामान्य कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज की घोषणा खिलाड़ी और प्रशंसकों के लिए सकारात्मक कदम है। लेकिन हम अपने साझेदारों और अन्य लोगों के साथ सुरक्षा की स्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही टूर्नामेंट शुरु कराएंगे।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »