29 Mar 2024, 10:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉक डाउन के दौरान टेनपिन बॉलिंग चैंपियन हमीद बांट रहे गरीबों को राशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2020 3:06PM | Updated Date: Apr 14 2020 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक दिलाने वाले खिलाड़ी शेख अब्दुल हमीद लॉक डाउन के दौरान राजधानी में गरीब और बेसहारा लोगों को राशन पहुंचाने के काम में लगे हैं। शेख हमीद ने यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आहृान पर वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सुभान ट्रस्ट की ओर से राशन वितरण का काम किया जा रहा है।
 
अब तक 50 हजार लोगों को राशन पहुँचाने का काम किया गया है। उनका लक्ष्य  इस संकट के दौरान दस लाख लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि सुभान ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के अलावा आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों, भोपाल और मुंबई में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उन परिवारों को भी चिन्हित करके राशन पहुंचाया जा रहा है जो परेशान हाल में हैं लेकिन शर्म के कारण सामने आकर नहीं बता रहे हैं।
 
उन्हें इस सामाजिक कार्य में मदद के लिए कुछ लोगों ने उन्हें वित्तीय मदद देने का आग्रह किया लेकिन उन्हें मना कर दिया गया और कहा कि यह पारिवारिक ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है इसलिए इसमें किसी की मदद नहीं ली जाएगी। शेख हमीद ने  कहा कि राशन वितरण के कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
 
इस काम राजधानी उनके 15 से 20 लोग राशन वितरण में लगे हैं। इस दौरान लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह से पालन करने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है। गौरतलब है कि शेख हमीद ने वर्ष 2002 में राष्ट्रमंडल खेल में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2014 में थाईलैंड टूर टाइटल ऑफ एशियन बॉलिंग फेडरेशन (एबीएफ), थाईलैंड हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे।
       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »