19 Apr 2024, 13:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओसाका बास्केटबॉल क्लब के चार और खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2020 12:20AM | Updated Date: Apr 11 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान की बी डिवीजन लीग एक ओसाका एवेसा बास्केटबॉल क्लब के चार और खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। टीम के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। ओसाका क्लब के कुल 11 खिलाड़ी अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। गत दो अप्रैल को क्लब का पहला खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हुआ था। इस खिलाड़ी में 28 मार्च को कोरोना के लक्षण दिखे थे। यह खिलाड़ी पांच अन्य खिलाड़यिों के साथ 24 मार्च को क्लब से बाहर गया था। इस खिलाड़ी के साथ गए पांच अन्य खिलाड़ी भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। ओसाका जापान का ऐसा पहला क्लब है जिसके सबसे ज्यादा खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। हालांकि क्लब ने किसी भी खिलाड़ी के नाम नहीं बताए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »