28 Mar 2024, 23:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईरान का चैंपियन डिस्कस थ्रोअर एहसान आया कोरोना की चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:39AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के चैंपियन डिस्कस थ्रोअर एहसान हदादी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। प्रेस टीवी ने शनिवार को यह खबर दी है। 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत जीतने वाले हदादी के कोरोना से संक्रमित होने की शुक्रवार को पुष्टि हुई थी। हदादी टोक्यो ओलम्पिक में ईरान की सबसे बड़ी पदक उम्मीद हैं जिन्हें 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 35 वर्षीय हदादी बुधवार से ही अलग-थलग रह रहे हैं जब उन्होंने खुद में कोरोना के लक्षण पाए थे। हदादी का घर में इलाज चल रहा है।         ईरान कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है। ईरान में 32,332 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और इस महामारी से 2378 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »