25 Apr 2024, 05:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिका ने कहा... टोक्यो ओलम्पिक स्थगित हों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 3:18PM | Updated Date: Mar 24 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अमेरिकी ओलम्पिक समिति ने मांग की है कि इस साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक को स्थगित किया जाए। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना है जबकि टोक्यो पैरालम्पिक का आयोजन 25 अगस्त 6 सितंबर तक होना है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया टोक्यो ओलम्पिक से हटने का फैसला कर चुके हैं जबकि कई अन्य देशों और खेल संगठनों ने ओलम्पिक को स्थगित किये जाने की मांग की है।
 
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि वह अगले चार सप्ताह में ओलम्पिक को स्थगित किये जाने के बारे में कोई फैसला करेगा जबकि मेजबान देश जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी संकेत दिया है कि इन खेलों को स्थगित किया जा सकता है। अमेरिकी ओलम्पिक समिति और पैरालम्पिक समिति ने 2000 अमेरिकी एथलीटों का सर्वेक्षण करने के बाद यह मांग की है।
 
अमेरिकी ओलम्पिक समिति और पैरालम्पिक समिति ने 4000 से अधिक एथलीटों को सर्वेक्षण भेजा था कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए टोक्यो ओलम्पिक को लेकर उनका क्या विचार है। इस पर उन्हें 1780 एथलीटों से जवाब मिला। ओलम्पिक समिति और पैरालम्पिक समिति ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘हमें काफी एथलीटों के जवाब मिले और हमें पता चला कि हमारे एथलीट किस तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। फिलहाल ऐसा कोई समाधान नहीं है जो इन इस सब चुनौतियों का कोई हल नहीं निकल सके।
 
यह निष्कर्ष भी है कि गर्मियां बढ़ने के साथ ये परेशानियां समाप्त हो जाएंगी लेकिन ट्रेनिंग को लेकर माहौल, डोपिंग नियंत्रण और क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर काफी परेशानियां चल रही हैं जिससे ओलम्पिक की तैयारी सही ढंग से नहीं हो सकती। दोनों समितियों ने कहा, ‘‘हमारा यही निष्कर्ष है कि फिलहाल इन खेलों को स्थगित कराना ही सही फैसला होगा।
 
हम आईओसी से यही कहना चाहेंगे कि खेलों को बिलकुल सुरक्षित वातावरण में कराने के लिए सभी हरसंभव कदम उठाये जाएं। विश्व में अब तक 185 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 16,462 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 3,75,643 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »