20 Apr 2024, 16:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रोएशिया और सर्बिया ने भी कहा: ओलंपिक खेलों स्थगित किये जाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 12:50AM | Updated Date: Mar 23 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलग्राद। जापान के टोक्यो में इस वर्ष जुलाई में होने वाले ओलम्पिक खेलों के आयोजन को लेकर संकट बढ़ता जा रहा है और ओलम्पिक को स्थगित करने की मांग उठाने वाले देशों की फेहरिस्त में अब सर्बिया और क्रोएशिया की ओलम्पिक समिति भी शामिल हो गयी है। सर्बिया ओलंपिक समिति के अध्यक्ष वांजा उदोविकिच ने कहा, ‘‘जापान ने ओलम्पिक के आयोजन को लेकर अच्छा-खासा निवेश किया है और वे इस बात को लेकर अड़े हुए है कि आयोजन होना चाहिए लेकिन यह समझ सही नहीं है।
 
हम इसका समर्थन नहीं कर सकते क्योंकि हमारे लिए मानव जीवन पहले आता है।’’ क्रोएशिया ओलंपिक समिति के अध्यक्ष ज्लाटको मातेसा ने भी आयोजन को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘इन परिस्थतियों में ओलंपिक का आयोजन असंभव है। कोई नहीं चाहता कि खेल स्थगित हो लेकिन मेरा मानना है कि हम ऐसी  परिस्थिति में है जहां खेलों को स्थगित करना ही एकमात्र विकल्प है। पूरे यूरोप में हर तरह के खेल थम गए हैं और कोई नहीं जानता कि यह सभी खेल फिर से कब शुरू होंगे।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘इन कठिन परिस्थितियों में खेल कोई मुद्दा नहीं है। मेरा मानना ??है कि ओलम्पिक का निर्धारित समय के अनुसार आयोजन किया जाना असंभव है और मेरे विचार में ओलम्पिक खेलों को अगले कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया जाना चाहिए।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »