28 Mar 2024, 16:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्पेन एथलेटिक्स संघ ने भी की ओलंपिक स्थगित करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 6:41PM | Updated Date: Mar 22 2020 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। रॉयल स्पेनिश एथलेटिक्स संघ (आरईएफए) ने इस वर्ष 24 जुलाई से होने वाले टोक्यो ओलंपिक को कोरोना वायरस के खतरे के कारण स्थगित करने की मांग की है। आरईएफए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान जारी कहा, ‘‘हम पूरी तरह से ओलंपिक खेलो के आयोजन के पक्ष में है लेकिन हम समझते हैं कि वर्तमान स्थिति में ऐसी कोई गारंटी नहीं है जो खिलाड़ियों के स्वास्थ को बिना किसी खतरे में डाले ओलंपिक कराये जा सकें। इन सभी कारणों को देखते हुए स्पेनिश एथलेटिक संघ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और आयोजन समिति से 2020 टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करने का अनुरोध करता है।’’       
 
आईओसी और जापान ने हालांकि कहा है कि ओलम्पिक अपने निर्धारित समय यानी 24 जुलाई से होंगे लेकिन उनका साथ ही कहना है कि फिलहाल टोक्यो ओलम्पिक को स्थगित करने संबंधी किसी तरह के बड़े निर्णय लेना का सही समय नहीं है। टोक्यो 2020 आयोजन समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आयोजन समिति इस समय ओलम्पिक को स्थगित करने या रद्द करने के बारे में नहीं सोच रही है। टोक्यो 2020 आयोजन समिति के उपाध्यक्ष तोशियाकी एंडो ने कहा, ‘‘इस पर आईओसी ही अंतिम फैसला ले सकती है।
 
हम ओलम्पिक को 24 जुलाई से कराने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।’’  अमेरिका ट्रैक एंड फील्ड, ब्राज़ील और नॉर्वे की ओलंपिक समिति ने भी 2020 टोक्यो ओलम्पिक को स्थगित करने की मांग की है। कोलंबिया और स्लोवनिया तथा कई खेल संगठन इन खेलों को स्थगित करने का अनुरोध कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »