29 Mar 2024, 10:41:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलम्पिक स्थगित करने के बारे में नहीं सोच रहे: आयोजन समिति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:44AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। टोक्यो 2020 आयोजन समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आयोजन समिति इस समय ओलम्पिक को स्थगित करने या रद्द करने के बारे में नहीं सोच रही है। दरअसल नार्वे ओलम्पिक समिति ने टोक्यो आयोजन समिति से आग्रह किया था कि जब तक कोरोना पर नियंत्रण नहीं हो जाता तब तक के लिए ओलम्पिक को स्थगित कर दिया जाए। टोक्यो 2020 आयोजन समिति के उपाध्यक्ष तोशियाकी एंडो ने कहा, ‘‘इस पर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति आईओसी ही अंतिम फैसला ले सकती है। हम ओलम्पिक को 24 जुलाई से कराने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।’’ नार्वे से पहले कोलंबिया और स्लोवनिया तथा कई खेल संगठन इन खेलों को स्थगित करने का अनुरोध कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »