23 Apr 2024, 15:23:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अधिकारियों के बिना ओलंपिक मशाल लेने जापान का विमान रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 7:47PM | Updated Date: Mar 18 2020 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान एक तरफ टोक्यो ओलंपिक को तय समय पर कराने का दावा कर रहा है तो वहीं जापान का एक विशेष विमान ओलंपिक मशाल लेने के लिए अपने अधिकारियों और चैंपियन खिलाड़ियों के बिना बुधवार को यूनान के लिए रवाना हो गया। क्योदो न्यूज एजेंसी के मुताबिक ओलंपिक मशाल सौंपने का कार्यक्रम दर्शकों के बिना गुरुवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। इससे पहले मंगलवार को यूनान ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
 
इस कार्यक्रम में जापान आयोजन समिति के उच्च स्तरीय अधिकारी हिस्सा लेने वाले थे जो अब इस प्रतिबंध के चलते इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। मुक्केबाजी में तीन बार की ओलंपिक विजेता साओरी योशिदा और जूडो के तीन बार के चैंपियन तादाहिरो नोमुरा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन वे भी अब इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। कोरोना वायरस के खतरे के बीच ओलंपिक मशाल शुक्रवार को जापान पहुंचेगी।                                                                                                                                                   
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »