17 Apr 2024, 04:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आदिल बेदी ने जीता बंगाल ओपन गोल्फ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 1:02AM | Updated Date: Mar 16 2020 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। चंडीगढ़ के 19 वर्षीय आदिल बेदी ने प्लेऑफ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पुणे के उदयन माने को रविवार को हराकर 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाली बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। टॉलीगंज क्लब में खेली गयी इस चैंपियनशिप में खिताब का फैसला प्लेऑफ में जाकर हुआ और बेदी ने छठे प्लेऑफ होल पर माने को हरा दिया। इसके साथ ही माने का पीजीटीआई में लगातार तीन खिताब जीत का क्रम टूट गया।
 
बेदी ने चार होल में 65, 65, 67 और 69 के स्कोर किए जबकि पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में सबसे आगे चल रहे माने ने 67, 63, 67 और 69 के स्कोर किए। दोनों का कुल स्कोर 14 अंडर 266 रहा जिसके बाद प्लेऑफ का सहारा लिया गया। प्लेऑफ छह होल तक गया जो पीजीटीआई में सबसे लंबा प्लेऑफ मुकाबला रहा। इससे पहले तीन बार चार प्लेऑफ होल का रिकॉर्ड रहा था। बेदी को इस जीत से चार लाख 84 हजार 950 रुपये की पुरस्कार राशि मिली जबकि उपविजेता माने को तीन लाख 34 हजार 950 रुपये मिले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »