26 Apr 2024, 04:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भाला फेंक : टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने वाले दूसरे भारतीय बने शिवपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2020 1:51PM | Updated Date: Mar 11 2020 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत के दो भाला फेंक एथलीट हिस्सा लेते हुए दिखेंगे। नीरज चोपड़ा पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं और अब शिवपाल सिंह ने भी भारत के लिए अलग कोटा हासिल कर लिया है। शिवपाल ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एसीएनजब्ल्यू लीग मीटिंग के माध्यम से इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक का टिकट पाया।
 
शिवपाल ने मंगलवार को 85.47 मीटर की दूरी नापते हुए 85 मीटर के कट मार्क को पार किया। शिवपाल ने शुरुआती चार प्रयासों में 80 मीटर से कम भाला फेंका था, लेकिन पांचवें प्रयास में वे ओलंपिक मार्क पार करने में सफल रहे। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शिवपाल की इस सफलता की जानकारी ट्वीट करके दी। खेल मंत्री ने लिखा, ट्रैक एवं फील्ड से अच्छी खबर है। शिवपाल सिंह ने टोक्यो 2020 का टिकट हासिल कर लिया है। वे भाला फेंक में ओलंपिक जाने वाले भारत के दूसरे एथलीट बन गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »