29 Mar 2024, 16:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेफी को मिला केआईइटी खेल सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 7:23PM | Updated Date: Feb 24 2020 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में शारीरिक शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) को वर्ष 2020 के केआईइटी खेल सम्मान से नवाजा गया है। संस्था को यह सम्मान केआईइटी संस्थान के सभागार में द्रोणाचार्य अवार्डी और खेलो इंडिया के निदेशक डॉ अजय कुमार बंसल में प्रदान किया। केआईइटी ग्रुप ऑफ संस्थान द्वारा आयोजित पांचवे रण 2020 के उदघाटन समारोह के दौरान आयोजित अवार्ड समारोह में खेल जगत की विभिन्न हस्तियों को अलग अलग वर्गों में सम्मानित किया गया। पेफी को शारीरिक शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेस्ट एनजीओ केटेगरी में सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ पियूष जैन ने कहा कि देश में खेलों को यदि आगे बढाना है तो शारीरिक शिक्षा को स्कूली स्तर से ही महत्व देना होगा। आज शारीरिक शिक्षकों को स्कूल में वह सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार है।
 
यदि पूरे देश की सभी राज्य सरकारें शारीरिक शिक्षा और शिक्षकों को महत्व दें तो देश को खेल महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। पियूष जैन ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के नए नए क्षेत्रों को आगे लाया जाए और इनमे शोध को बढ़ावा दिया जाए। खेल विज्ञान के कई ऐसे क्षेत्र है जिनमें रोजगार की अपार संभावना है जैसे स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स फिजियोलॉजी, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी आदि। आज भी खेलों के इन क्षेत्रों के लिए हम विदेशों पर निर्भर है। इस अवसर पर मशहूर तीरंदाज, अर्जुन अवार्डी एवं पद्मश्री अवार्डी लिम्बाराम, बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं पद्मश्री प्रशांति सिंह तथा दिव्या सिंह, पेफी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव तरुण कुमार, राजन पाण्डेय, पुनीत कुमार एवं बब्बू मान उपस्थित थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »