29 Mar 2024, 16:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि को स्वर्ण, बजरंग,गौरव और सत्यव्रत को रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 2:17AM | Updated Date: Feb 23 2020 2:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता रवि कुमार ने शनिवार को ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव कुश्ती हॉल में चल रही सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित कर दिया जबकि बजरंग पुनिया, गौरव बालियान और सत्यव्रत कादियान ने देश को रजत पदक दिलाए। भारत के चार पहलवान रवि (57), बजरंग (65), गौरव (79) और सत्यव्रत (97) फाइनल में पहुंचे लेकिन बजरंग, गौरव और सत्यव्रत तीनों को फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इनकी हार से फैली निराशा के बीच रवि ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतकर हीरो बन गए। रवि ने फाइनल में ताजिकिस्तान के हिकमातुलो वोहिदोव को 10-0 से धूल चटाकर पूरे स्टेडियम को हर्षोल्लास से भर दिया। पुरुष फ्रीस्टाइल मुकाबलों में भारत का यह पहला और इस प्रतियोगिता में पांचवां स्वर्ण पदक था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »