24 Apr 2024, 18:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दो हॉकी खिलाड़ियों की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 1:07PM | Updated Date: Feb 20 2020 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटियाला। पटियाला में दो हाकी खिलाड़ियों की आपसी रंजिश के चलते गोली मार कर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की है। बिजली बोर्ड में कार्यरत हाकी खिलाड़ी अमरीक और सिमरजीत पटियाला के प्रताप नगर से बालीबाल खेल कर घर वापिस जा रहे थे तो रास्ते में किसी व्यक्ति के साथ इनकी बहस हो गई।
 
इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने घर से राइफल ला कर दोनों पर गोली बरसानी शुरु कर दी। अमरीक के सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने बीच बचाव भी किया और इसी दौरान व्यक्ति ने दूसरी गोली चला दी जो सिमरजीत को लगी और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »