29 Mar 2024, 17:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 10 फरवरी से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 12:42AM | Updated Date: Feb 8 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नौंवें पदमश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 10 से 22 फरवरी तक शाहदरा में कॉलेज के मैदान पर किया जाएगा और पूर्व हॉकी ओलंपियन अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि होंगे। श्याम लाल कॉलेज की स्पोर्ट्स कमेटी के संयोजक वीएस जग्गी के अनुसार पुरुष वर्ग में आठ टीमें और महिला वर्ग में छह टीमें भाग लेंगी और सभी मैच लीग कम नॉक-आउट आधार पर एफआईएच नियमों के तहत खेले जाएंगे। सभी टीमों में चार पूर्व छात्र शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में पुष्कर वोहरा, संयुक्त सचिव सीबीएसई गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। रबी नारायण कर, प्राचार्य, श्याम लाल कॉलेज उद्घाटन समारोह में अतिथियों का सम्मान करेंगे।
 
पुरुष टीमों में श्याम लाल कॉलेज (एसएलसी), श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान, श्याम लाल कॉलेज (सांध्य), श्याम लाल कॉलेज पूर्व छात्र, मोती लाल नेहरू कॉलेज(सांध्य), किरोड़ीमल कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स शामिल हैं। महिला टीमों में जीसस एंड मेरी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज,जानकी देवी कॉलेज, भारती कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय अलुम्नाई को जगह दी गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »