20 Apr 2024, 10:30:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ताइक्वांडो खिलाड़ी अंशु ने देश को दिलाया स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2020 12:30AM | Updated Date: Feb 6 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। यूएई के दुबई में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक खेली गई 8वीं फुजैरा ग्रुप.2 ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी अन्शु दण्डोतिया ने अंडर.55 किलोग्राम भारवर्ग में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। यह पहला अवसर है जब देश के किसी खिलाड़ी ने ग्रुप.2 रैकिंग चैम्पियनशिप में पहला स्थान अर्जित किया। चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी गौरव यादव ने अंडर.54 किलोग्राम और आयुशी सिंह ने अंडर.42 किलोग्राम भारवर्ग में देश को एक.एक कांस्य पदक दिलाया।
 
भारतीय टीम में शामिल दिल्ली के खिलाड़ी शौर्य चैरसिया ने रजत तथा हरयाणा की खिलाड़ी रूदाली बरूआ और सर्विसेस के अक्षय हूडा ने एक.एक कांस्य पदक अर्जित किए। चैम्पियनशिप में अकादमी के 8 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो प्रशिक्षक जेएस मांड के मार्गदर्शन में भागीदारी की। यह सभी खिलाड़ी तीसरी ईएलएल हसन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भागीदारी के लिए जोर्डन पहुंच गए है। ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी तथा संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एसएल थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »