19 Apr 2024, 05:03:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहताश खिलेरी बने विंटर सीजन में एलब्रुस फतेह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2020 7:36PM | Updated Date: Feb 4 2020 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हिसार जिले के मलापुर गांव के रोहताश खिलेरी ने विंटर तथा समर सीजन में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतेह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने विंटर सीजन में इस चोटी पर जाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। विंटर सीजन में अभी तक कोई भी भारतीय पर्वतारोही इस चोटी पर नहीं पहुंचा है। रोहताश ने एक फरवरी को दोपहर करीब डेढ बजे यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
 
रोहताश इस चोटी को पहले समर सीजन में फतेह कर चुके है और इस बार वे यहां पर 24 घंटे रूकने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में थे लेकिन रोहताश के साथ गए गाइड की हालत खराब होने के चलते उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपने रिकॉर्ड से ज्यादा गाइड की जान बचाना जरूरी समझा और इस मिशन को टाल दिया। रोहताश भले ही विश्व रिकॉर्ड नहीं बना पाए, लेकिन विंटर सीजन में इस सबसे ऊंची चोटी को फतेह करने वाले वे पहले भारतीय पर्वतारोही बन गए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »