25 Apr 2024, 20:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लखनऊ हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे 6000 धावक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2020 6:25PM | Updated Date: Feb 2 2020 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवाब नगरी लखनऊ में रविवार को एचसीएल लखनऊ हाफ मैराथन में करीब 6000 धावक दौड़ लगाकर खुद को फिट रखने का संकल्प लेंगे। फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन की मौजूदगी में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि 21 किमी की हाफ मैराथन और 10 किमी तथा पांच किमी दौड़ का उद्घाटन यूपी के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान करेंगे। हाफ मैराथन में 6000 से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।
 
उन्होंने बताया कि 21 किमी और 10 किमी वर्ग के विजेताओं को इनाम दिया जायेगा। कल की दौड़ में 30 फीसदी से अधिक महिलायें अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगी। 21 किमी की दौड़ सुबह साढे छह बजे शुरू होगी जबकि 10 किमी की सात बजे और पांच किमी की दौड़ साढ़े सात बजे शुरू होगी। गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमारे कर्मचारियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि पेशेवर तौर पर उनकी वृद्धि।
 
इस उद्देश्य से हमने 2017 में अपने आपको एचसीएल  लखनऊ सिटी मैराथन से जोड़ा और हमें गर्व है कि इसका पांचवां संस्करण पेश हो रहा है। मुझे खुशी है कि साल दर साल यह आयोजन ज्यादा लोकप्रिय होता जा रहा है। 2016 में इसमें 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और 2020 के एचसीएल लखनऊ हाफ मैराथन में करीब 6000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है।’’       
 
उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान यह आयोजन लखनऊवासियों और एचसीएल के कर्मचारियों को लगातार प्रेरित करता रहा जो बेहद उत्साह से इसमें भाग लेते हैं। मिलिंद सोमन जैसे लोकप्रिय लोगों की शिरकत बेहद उत्साहजनक है। सोमन हमारी पहली मैराथन दौड़ से ही जुड़े हुए हैं। हम एचसीएल लखनऊ सिटी मैराथन में भाग लेने और इसे सफल बनाने की गुजारिश करते हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »