19 Apr 2024, 16:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

छत्तीसगढ़ में शुरू की जाएगी अत्याधुनिक 12 खेल अकादमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2020 12:55AM | Updated Date: Jan 31 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण ने राज्य के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 12 अत्याधुनिक खेल अकादमियां शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरूवार को यहां प्राधिकरण की संचालन समिति की प्रथम बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में हाकी, तीरंदाजी, एथलेटिक, क्रिकेट, तैराकी , तीरंदाजी , इंडोर गेम्स (मार्शल आर्ट), फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और खो-खो की अकादमी प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
 
इनका संचालन उद्योगो के सीएसआर मद से किया जायेगा। बैठक में इन अकादमियों के लिए स्टेडियमों के चयन का दायित्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपने का निर्णय लिया गया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खेल आकदमियों के लिए स्टेडियमों का चयन शीघ्र करने के निर्देश दिए। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया की खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री खिलाड़ी Proत्साहन योजना प्रारंभ की जाएगी।
 
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो-गेंडी, भौंरा, फुगड़ी जैसे खेलों को Proत्साहित किया जाएगा। पारंपरिक खेल अब विलुप्त होते जा रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की प्रदेश के महत्वपूर्ण खेल स्टेडियम अब छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के आधीन रखे जाएंगे। बैठक में प्राधिकरण में दो सांसदों, पांच विधायकों और दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री  बघेल को अधिकृत किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »