20 Apr 2024, 20:58:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई चैंपियनशिप के लिए साक्षी ने जीता ट्रायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:18AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मालिक का चयन दिल्ली में होने वाली सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 65 किग्रा के गैर ओलम्पिक वजन वर्ग में हो गया है। गैर ओलम्पिक वजन वर्गों के चयन ट्रायल लखनऊ और सोनीपत में 12 और 13 जनवरी को आयोजित किये गए जिसमें फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला श्रेणी में चार-चार पहलवानों का चयन किया गया।

पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में 61 किग्रा में राहुल अवारे, 70 किग्रा में नवीन, 79 किग्रा में गौरव बालियान और 92 किग्रा में सोमवीर का चयन किया गया जबकि ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किग्रा में अर्जुन, 63 किग्रा में सचिन राणा, 72 किग्रा में आदित्य कुंडू और 82 किग्रा में हरप्रीत सिंह ट्रायल जीतकर भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। महिला वर्ग में पिंकी ने 55 किग्रा, सरिता ने 59 किग्रा, साक्षी ने 65 किग्रा और गुरशरनप्रीत कौर ने 72 किग्रा में अपने-अपने ट्रायल जीते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »