19 Apr 2024, 22:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की हम्पी बनीं वर्ल्ड रैपिड चैस चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2019 12:28AM | Updated Date: Dec 30 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। भारत की कोनेरू हम्पी ने रूस की राजधानी में हुई 2019 विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में चीन की ली टिंगजी को पराजित कर खिताब हासिल कर लिया है। हम्पी ने चीन की ली टिंगजी को रोमांचक ‘आर्मगैडन’ राउंड में पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने टाईब्रेक जीतने के बाद दिये अपने साक्षात्कार में कहा,‘‘ जब मैंने तीसरे दिन अपना पहला गेम शुरू किया था तब मैंने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि मैं शीर्ष पर आऊंगी। मेरी उम्मीद तो शीर्ष तीन में जगह बनाने की थी।
 
लेकिन मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मैं टाईब्रेक गेम्स जीतूंगी।’’उन्होंने कहा,‘‘मैंने पहला गेम गंवाया लेकिन दूसरे गेम में वापसी कर ली। यह एक जुआं था लेकिन मैं जीत गयी। फाइनल गेम में मेरी स्थिति बेहतर थी और मैंने आसान जीत दर्ज की।’’ हम्पी ने दो वर्ष पूर्व 2016 से 2018 तक मां बनने के कारण शतरंज छोड़ दिया था, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया। नॉर्वे के मैगनस कार्लसन इस रैपिड चैंपियनशिप के अन्य विजेता बने। कार्लसन ने आठ जीत, सात ड्रॉ और बिना कोई भी गेम गंवाये जीत अपने नाम की जो इस वर्ग में उनकी तीसरी जीत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »