29 Mar 2024, 15:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

48वीं महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रेलवे की 'खिताबी हैट्रिक'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2019 1:06AM | Updated Date: Dec 28 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेलवे ने बेहद रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश को 35-31 से पराजित कर रेल खेल प्रमोशन बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 48वीं महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार खिताब जीत लिया।      संघर्षपूर्ण फाइनल में रेलवे की टीम ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 35-31 से पराजित किया। दोनों ही टीमों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी हुई थी। जीत के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी जोर आजमाईश करती दिखाई दीं लेकिन बाजी रेलवे के हाथ लगी। रेलवे की टीम से मोनिका ने 12, सुषमा ने 6, बबीता ने 8, ज्योति ने 2 और सन्थिया ने 2 गोल किए।
 
हिमाचल की तरफ से निधि ने 7, भावना ने 5, प्रियंका ने 5, शैलजा ने 4, मिताली ने 5 और दीपशिखा ने 1 गोल किया। प्रतियोगिता में उभरते हुए खिलाड़ी का खिताब हिमाचल की भावना शर्मा को मिला। गोल्डन बॉल के खिताब से हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी निधि शर्मा को नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रेलवे की नीना शैल बनी, वहीं मोस्ट वैलुएबल प्लेयर का पुरस्कार हिमाचल की दीक्षा ठाकुर को दिया गया। बेस्ट कोच के खिताब से हिमाचल की स्रेहलता को नवाजा गया। मुख्य अथिति के रूप में मनोज पांडे अध्यक्ष रेलवे खेल प्रमोशन बोर्ड ने शिरकत की और विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »