29 Mar 2024, 14:25:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली को पराजित कर रेलवे फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2019 1:24AM | Updated Date: Dec 27 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खिताब की प्रबल दावेदार रेलवे ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही 48वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरूवार को पहले सेमीफाइनल में दिल्ली को 32-14 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी हुई दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में रेलवे की टीम हावी रही। रेलवे की तरफ से सबसे अधिक गोल अनुमित ने किए। अनुमित ने 9 गोल किए जबकि सुषमा और पवित्रा ने 6-6 गोल किए।
 
सन्थिया ने 4, मोनिका ने 5 और सृष्टि ने एक गोल किया। दिल्ली की तरफ से संजीता ने 9, तनीषा ने 3, प्रीति और आरती ने 1-1 गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 41-30 से पराजित किया। हिमाचल की निधि शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। हिमाचल की तरफ से भावना ने 8, निधि ने 7, शालिनी ने 7, प्रियंका ने 5, मिताली ने 5, शैलजा ने 6, दीपशिखा ने 1, खिला ने 1 और बबिता ने 1 गोल किया। हरियाणा से ऋतु ने 4, सोनिका ने 5, प्रियंका ने 4, सोनिया ने 1, आशा ने 1 और रिम्पी ने 1 गोल किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दोपहर 2 बजे रेलवे और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »