19 Apr 2024, 12:13:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पर निगाहें : अमित पंघल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 4:28PM | Updated Date: Dec 26 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने कहा है कि उन्होंने अपनी खेल शैली में सुधार किया है और देश उनसे अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक की उम्मीद कर सकता है। अमित ने कहा, आम तौर पर लम्बे कद के मुक्केबाजों को फायदा होता है क्योंकि उनके विपक्षी खिलाड़ी पर पकड़ बनाने में आसानी होती है।
 
मैं अपनी लम्बाई को लेकर कुछ नहीं कर सकता लेकिन मैंने अपने मुक्कों की ताकत और लंबे मुक्केबाजों पर अपनी पकड़ बनाने को लेकर काम किया है। इससे पहले मेरा खेल रक्षात्मक, फिर काउंटर और उसके बाद पंच लगाने का था लेकिन अब मैंने अपनी शैली को आक्रामक बनाया है और मैं विपक्षी पर लगातार पंच जड़ता हूं। अगले वर्ष फरवरी में चीन के वुहान में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर्स की तैयारियों को लेकर अमित ने कहा, ‘‘तैयारी अच्छी चल रही है।
 
मैंने अपने मुक्कों की ताकत को बढ़ाया है और काउंटर मुक्कों पर भी काम किया है।’’ अमित वर्तमान में विदेशी और भारतीय दोनों कोच से प्रशिक्षण ले रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय कोच उनकी मजबूती और कमजोरी पर काम करते हैं जबकि विदेशी कोच वीडियो के जरिये विपक्षी खिलाड़ियों की तकनीक का पता लगाने पर काम करते हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए सेना का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेना ने उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिये काफी समर्थन किया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »