19 Apr 2024, 21:20:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एसजेएएन करेगा सरवटे, मुग्धा सहित कई खिलाडि़यों का सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 12:41AM | Updated Date: Dec 25 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। नागपुर खेल पत्रकार संघ (एसजेएएन) रणजी चैंपियन विदर्भ क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी आदित्य सरवटे के साथ-साथ कई और खिलाड़यिों को सम्मानित करेगा। सरवटे ने बीते सीजन अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एसजेएएन ने 20 साल की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मुग्धा अग्रे को भी सम्मानित करने का फैसला किया है। एसजेएएनए का पुरस्कार वितरण समारोह 29 दिसंबर को होगा। सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़यिों की सूची में महिला मुक्केबाज आल्फिया खान और शतरंज खिलाड़ी संकल्प गुप्ता का नाम भी है। भारत की शीर्ष महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत को इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। सरवटे को जीएस राइसोनी ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ सीनियर खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मुग्धा को महिला वर्ग में यह पुरस्कार मिलेगा। संकल्प को जूनियर पुरुष वर्ग और अल्फिया को जूनियर महिला वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »