18 Apr 2024, 21:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

CAA के समर्थन में रैली करेंगे भाजपा और उसके सहयोगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 12:31AM | Updated Date: Dec 25 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी  पार्टियां 27 दिसंबर को इसके समर्थन में रैली का आयोजन करेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी सामीनाथन ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि रैली स्वदेशी कॉटन मिल से शुरु होकर मुख्य डाक घर तक आयोजित की जाएगी।
 
एन आर कांग्रेस के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष एन रंगास्वामी, अन्नाद्रमुक विधायक दल के नेता ए अनबाझगन, पीएमके के पूर्व सांसद धनराज और भाजपा नेता इस सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि सत्तारुढ़ कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 दिसंबर को सीएए के विरोध में 12 घंटे के बंद का एलान किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »