20 Apr 2024, 01:48:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड रोप स्किपिंग कप में भारत का वर्चस्व कायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 1:06AM | Updated Date: Nov 28 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्ड रोप स्किपिंग फेडरेशन एवं इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ कबांटिव गेम्स के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में वर्ल्ड रोप स्किपिंग कप -2019 का आयोजन किया गया जिसमें भारत के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल करके देश का गौरव बढ़ाया। इस आयोजन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, तुर्की, न्यूजीलैंड, नेपाल भूटान, भारत समेत अनेक देशों के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। वर्ल्ड रोप स्किपिंग फेडरेशन के नियमानुसार रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ इंडिया के सफल संचालन में खेली गयी इस चैंपियनशिप में भारत के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल करके देश का गौरव बढ़ाया जबकि नेपाल दूसरे एवं इस श्रीलंका तीसरे स्थान पर रहा। 

रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ इंडिया ने महासचिव एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी निर्देश शर्मा एवं विवेक सोनी के कुशल निर्देशन में यह प्रतियोगिता संम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे भारत के खिलाडी दीपक, राज बाली, शाम्भवी तुली, वंशिका अली रिज़वी ने स्वर्ण पदक जीते। दूसरे स्थान पर रहे श्रीलंका के एम.बी हेरात, आर.कुमार, एम. रंगनाथ ने रजत पदक जीते जबकि तीसरे स्थान पर रहे नेपाल के खिलाडी बिकेश कुमार, जनक राज, राजेश बसंत ने कांस्य पदक जीता। सभी विजेताओं को मैडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज अंतर्राष्ट्रीय पहचान यहाँ खेलने वाले प्रत्येक खिलाडी को मिली है यह सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के लिए कहा कि भारत देश बहुत बड़ा है इसलिए यहाँ खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह फिट इंडिया मूवमेंट मील का पत्थर साबित होगा ऐसा उनका विश्वास है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »