29 Mar 2024, 01:49:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निशानेबाजी : संजीव फाइनल में जाने से चूके, अंजुम ने भी किया निराश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 4:54PM | Updated Date: Nov 19 2019 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत चीन के पुतियन में चल रहे आईएसएसएफ विश्वकप में नौंवा स्थान हासिल कर फाइनल में जाने से चूक गए जबकि महिला वर्ग में अंजुम मुद्गिल भी शीर्ष आठ में जगह नहीं बना पायीं। संजीव ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में 1153 अंक बटोरे और नौंवें स्थान पर रहे। पुरुष और महिला वर्ग में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चेक गणराज्य के फिलीप नेप्झचल और ब्रिटेन सीयोनेड मैकिंटोश ने जीता। अखिल शयोरण भी कमाल नहीं दिखा सके और 1147 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रहे।
 
महिला वर्ग के थ्री पोजिशन में भारत की अंजुम मुद्गिल शीर्ष आठ में प्रवेश करने से चूक गयीं। उनका कुल स्कोर 1147 रहा और वह 13वें स्थान पर रहीं। टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को महिला 25 मीटर पिस्टल और पुरुषों की रैपिड फायर पिस्टल की स्पर्धा होगी जिसमें राही सरनोबत और मनु भाकर के ऊपर भारत की उम्मीदों की जिम्मेदारी रहेगी जबकि पुरुषों में अनीश भनवाला भारतीय चुनौती संभालेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »