29 Mar 2024, 03:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता रविवार से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:46AM | Updated Date: Nov 17 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिला ट्रैप स्पर्धा  के साथ रविवार को डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शॉट गन स्पर्धाओं की 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता शुरू हो जायेगी। इस वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 585 प्रविष्टियां आयी हैं जो पिछले वर्ष की 522 प्रविष्टियों के मुकाबले ज्यादा हैं। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्गों में कुल 14 राष्ट्रीय खिताब दांव पर रहेंगे। प्रतियोगिता में 585 एथलीट 58 राज्य संघों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थागत टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रविवार को दोनों वर्गों में महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन होंगे जिसमें 71 निशानेबाज उतरेंगी। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की वर्षा वर्मन गत चैंपियन हैं जबकि जूनियर वर्ग में दिल्ली की सौम्य गुप्ता गत चैंपियन हैं। इस स्पर्धा का फाइनल सोमवार को होगा। श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर, मानवजीत सिंह संधू, कीनन चेनाई, पृथ्वीराज टोन्डाईमान, अंगद बाजवा और मैराज अहमद खान जैसे सितारे प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »