29 Mar 2024, 04:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप बने हरियाणा के खेल मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 12:29AM | Updated Date: Nov 16 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह को हरियाणा का नया खेल मंत्री बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सिफारिश पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार की मंत्री परिषद में शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया।

पहोवा से पहली बार विधायक बने पूर्व हॉकी कप्तान संदीप को खेल, मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग दिया गया है। पिछले खेल मंत्री अनिल विज को इस बार गृह, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, आयुष, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कुल सात विभाग दिये गये हैं। इस बीच हॉकी इंडिया ने संदीप को हरियाणा का नया खेल मंत्री बनने पर बधाई दी है। संदीप ने कल राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संदीप ने अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण 2004 में किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »