29 Mar 2024, 07:37:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणधीर सिंह ने विश्व वेटरन कुश्ती में जीता कांस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 6:09PM | Updated Date: Oct 10 2019 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह ने जॉर्जिया के तिबलसी में चल रही विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप के देश को कांस्य पदक दिला दिया है। रणधीर ने 100 किलोग्राम ग्रीको रोमन स्टाइल के सी डिवीजन की कुश्ती में यह पदक जीता है। नॉर्डिक सिस्टम के तहत उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसंिलग के नियमों के अनुसार नॉर्डिक सिस्टम में शामिल सभी खिलाड़यिों को एक दूसरे से मुकाबला करना होता है और ऐसी वेट केटेगरी में एक स्वर्ण, एक रजत  और एक कांस्य पदक दिया जाता है।
 
भारतीय पहलवान रणधीर ने नॉर्डिक सिस्टम  के तहत खेलते हुए अपने पहले मुकाबले में कजाकिस्तान  के इससेज़तोव को 4-0 अंकों के अंतर के बाद चित्त के आधार पर मुकाबला जीत लिया लेकिन दूसरे मुकाबले में वह ईरान के अली रजा से पराजित हो गए। वह तीसरे मुकाबले में मेजबान देश जॉर्जिया के डेविड कुपराश्विली  से पराजित हो गए। यह उनका विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप का आठवां पदक है जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।
 
70 किलोग्राम सी डिवीजन ग्रीको रोमन स्टाइल की कुश्ती में भारत के एक और अन्य पहलवान देवानंद ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वह हालांकि सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के कैरमनोव नरीमन से 0-8 अंकों से पराजित हो गए। कांस्य पदक के अहम मुकाबले में अर्मेनिया के पोगोस्यान के सामने चोटिल हो गए देवानंद को यह मुकाबला बीच में ही छोड़ना पड़ा।
 
अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर बिश्नोई 70 किलोग्राम ग्रीको रोमन स्टाइल में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के पहलवान अली हसन अहमद से पराजित हो गए।  ईरानी पहलवान के फाइनल में प्रवेश करने के बाद कृपाशंकर को रेपेचेज राउंड और कांस्य पदक की दौड़ के लिए शामिल किया गया जहां वह तुर्की के ओरहान  टिकास से काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित हो गए। 
 
इस हार के साथ उनकी ग्रीको रोमन कुश्ती में पदक जीतने की संभावनाएं भी समाप्त हो गई। अब उनके पास फ्रीस्टाइल कुश्ती में मौका हैजो उनका मुख्य इवेंट है। वह 11 अक्टूबर को 70 किलोग्राम बी डिवीजन में भारत की ओर से भागीदारी करेंगे। 100 किलोग्राम में धीरज कुमार शर्मा क्वार्टर फाइनल में और इसी वजन वर्ग में एक अन्य भारतीय पहलवान संजय कुमार यादव रेपेचेज में पहुंचकर हारे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »