28 Mar 2024, 22:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत विश्वभर में खेलकूद क्षेत्र में महाशक्ति बनेगा: रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 12:53AM | Updated Date: Sep 9 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। केन्द्रीय खेलकूद मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को कहा कि भारत विश्वभर में खेलकूद क्षेत्र में महाशक्ति बनेगा। रिजिजू ने गुजरात में अहमदाबाद के निकट गोधावी संस्कारधाम  संकुल से खेल महाकुम्भ 2019 का शानदार शुभारम्भ के मौके पर आज यह बात कही। रिजिजू ने इस मौके पर कहा,‘‘ भारतीयों को अब अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एक-दो मेडल से संतोष नहीं होगा। भारत विश्वभर में खेलकूद क्षेत्र में महाशक्ति बनेगा। ’’ खेलकूद क्षेत्र में गुजरात सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में खेलकूद क्षेत्र में जो ढांचागत सुविधाएं विकसित की गई हैं, इस प्रकार की सुविधाएं अन्य राज्यों में नजर नहीं आती। 

रिजिजू ने कहा कि संस्कारधाम और गुजरात अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनेंगे। केन्द्र सरकार भी गुजरात सरकार के खेल महाकुम्भ से प्रेरणा लेगी। केन्द्र सरकार राज्य सरकारों के खेल मंत्रियों की कांफ्रेस केवड़िया में करने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किए गए फिट इंडिया अभियान में सभी से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ फिट इंडिया सिर्फ खेलकूद मंत्रालय का अभियान नहीं है। हमारा फिट रहना किसी और के लिए जरूरी नहीं बल्कि हमारे लिए जरूरी है। तन्दुरुस्त शरीर तन्दुरुस्त मन के लिए आवश्यक है। तन्दुरुस्त व्यक्ति ही तन्दुरुस्त भारत का निर्माण करेगा। खेलकूद क्षेत्र के माध्यम से देश को एक होने की शक्ति मिलती है इसलिए सभी को गेम खेलने चाहिए।’’  

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अवसर पर कहा कि संस्कारधाम विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ संस्था है। बालक शिक्षा प्राप्त करके मात्र नौकरी करे, ऐसे विचारों के बदले उनकी रूचि के मुताबिक शिक्षण और प्रशिक्षण तथा खेलों का मार्गदर्शन हासिल करें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह स्वप्न खेल महाकुम्भ से साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर 7000 रुपए खर्च करती है। स्वच्छता रखकर और खेलकूद में भाग लेकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। पटेल ने युवाओं से खेलकूद क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने वाले स्पोर्ट्स आइकॉन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज यहां खेल महाकुम्भ 2019 का शानदार शुभारम्भ करवाया। साथ ही,  संस्कारधाम का स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन करते हुए विश्वास जताया कि  गुजरात प्रधानमंत्री के फिट इंडिया संकल्प में अग्रसर रहेगा। रूपाणी ने कहा ,‘‘ फिटनेस मात्र शब्द ही नहीं है बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। गुजरात विकास के प्रत्येक क्षेत्र सहित सामाजिक सेवा, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और खेलकूद क्षेत्रों में भी पीछे ना रह जाए, इस संकल्प के साथ मोदी ने खेल महाकुम्भ का प्रारम्भ करवाया था। आज 10 वें खेल महाकुम्भ में 46 लाख खेलप्रेमियों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर रिकॉर्ड बनाया है और खेल महाकुम्भ को जीवंत बनाया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »